गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। शासकीय हायर सेकेण्डरी बोरिद में आज 24 जनवरी को रंगारंग वार्षिकोत्सव का उमंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाला प्रांगण में जनपद पंचायत फिंगेश्वर मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत बोरिद के सरपंच माखन लाल धु्रव एवं विशिष्ट अतिथि फिंगेश्वर थाना प्रभारी जितेन्द्र विजयवार एवं फिंगेश्वर के प्रभारी तहसीलदार खोमन लाल धु्रव होंगे। प्राचार्य श्री धु्रव ने बताया कि कार्यक्रम में उपसरपंच महेश साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. प्यारेलाल सोनकर, कांग्रेस के ब्लॉक महामंत्री गैंदराम यदु एवं वरिष्ठ गणमान्य पीताम्बर सोनकर अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लेंगे। छात्रों एवं शिक्षकों ने ग्रामीणजनों एवं पालकों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
There is no ads to display, Please add some
