गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अंचल में शिवसेना के सक्रिय कार्यकर्ता एवं जिला पदाधिकारी विष्णु साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में प्रदेश कार्य समिति की बैठक प्रदेश कार्यालय चौबे कॉलोनी में आयोजित हुई। इसमें प्रदेश संभागीय तथा जिला के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने आगामी होने वाले कार्यक्रमों पर अपनी राय रखी। इनमें कुछ अहम मुद्दों को ध्यान में रखते हुए आने वाले 17 जून को राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय महाधरना प्रदर्शन उसके बाद समस्त जिलों में यह धरना प्रदर्शन करने पर सहमति बनी। इसमें गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध धर्मांतरण पर पूर्ण लगाम, हिंदू राष्ट्र की मांग जैसे मुद्दों को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। विष्णु साहू ने बताया कि इसकी तैयारियां में अभी से तेजी लाने तथा अधिक संख्या में शामिल होने को आदेशित किया गया है। वहीं बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष ईश्वर प्रसाद निषाद की अनुशंसा पर जिला मीडिया प्रभारी शिवा निषाद को प्रदेश प्रमुख द्वारा जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया। बैठक में प्रदेश संभागीय पदाधिकारियों के साथ बलौदाबाजार ग्रामीण जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, उपाध्यक्ष हिरामणी यदु, भाटापारा मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र यदु, भानू नेताम आदि शिव सैनिक विशेष रूप से मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


