छुरा (गंगा प्रकाश) हेल्पिंग हैंड चैरिटी ग्रुप छुरा का वार्षिक सम्मेलन 9 मई 2024 को मंडी प्रांगण छुरा में संपन्न हुआ। जिसमें छुरा,राजिम, फिंगेश्वर, गरियाबंद और अभनपुर के सदस्य सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में हेल्पिंग ग्रुप के सदस्यों की ओर से प्राप्त सुझावों पर चर्चा की गई। जिसमें रक्तदान शिविर आयोजन करने, वृक्षारोपण, क्षेत्र की प्रतिभाओं के सम्मान और अन्य विषयों पर चर्चा की गई। वर्तमान में यह ग्रुप गरियाबंद जिले के आर्थिक रूप से असमर्थ गंभीर बीमारी से पीड़ित जरुरतमंदों को उपचार हेतु आंशिक आर्थिक सहयोग राशि प्रदान करता है।इसी तारतम्य में कार्यक्रम में बहेराभांठा निवासी ललित नागेश और कोसमबुडा निवासी अमित कुमार के कीडनी फेल होने पर उपचार हेतु उनके परिजनों को ग्रुप द्वारा क्रमशः बीस-बीस हजार की सहयोग राशि का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में हेल्पिंग हैंड चैरिटी ग्रुप के सचिव अब्दुल रहीम मेमन(लक्की), गरियाबंद ब्लड डोनर ग्रुप प्रमुख विकास पारख, ग्रुप सदस्य कमल कंसारी,डा आनंद गुप्ता, अमिताभ जैन, पुरुषोत्तम साहू, चितरंजन चंद्राकर,संजय महाडिक,हेमंत विश्वकर्मा, पत्रकार कुलेश्वर सिन्हा,हरीश ठक्कर, युसूफ बवानी,रामकरण त्रिवेदी,विजय साहू,भोजराम साहू, चंद्रकुमार ठाकुर, मोहिनी गोस्वामी,मीरा शर्मा,प्रमोद ध्रुव, अखिल चौबे, इमरान अली, पुखराज ठाकुर, नेमीचंद यादव,रुमन साहू, संतराम सिन्हा,विजय कौशिक,हुमन सिन्हा,विमल पुरोहित,सलीम मेमन सहित अन्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन रीझे यादव टेंगनाबासा द्वारा किया गया।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
