फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। 01 अक्टूबर वृद्धजन दिवस के अवसर पर विकासखंड की सभी 72 ग्राम पंचायतों में अंर्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जायेगा। जनपद पंचायत फिंगेश्वर के सीईओ ने विकासखंड की सभी 72 ग्राम पंचायतों के सचिव को निर्देश दिया है कि आज 01 अक्टूबर अंर्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस ग्राम पंचायत अन्तर्गत सभी मतदान केन्द्रों में बुथ लेबल अधिकारियों के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित कर वरिष्ठ नागरिक मतदाता जिनकी उम्र 80$ हो चुकी है ऐसे सभी वृद्धजन मतदाताओं का सम्मान किया जावें। जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ साहू ने आज वृद्धजन दिवस पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल एवं मंगलमय जीवन की कामना की है।
There is no ads to display, Please add some
