मुंगेली । 108 की सेवा निरंतर अपने नाम अनुरूप घायलों, मरीजों को त्वरित आपातकालीन सेवा प्रदान करते हुए जिले वासियों के लिए संजीवनी की भूमिका निभा रही है। मुंगेली जिले में बीते 4 माह के दौरान 1800 सौ से अधिक लोगों की जान बचाने में 108 सेवा ने अपनी सार्थक भूमिका निभाई है।संचालन करने वाली संस्था जेएईएस ने बताया गया कि जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल में कुल 1810 लोगों को आपातकालीन सेवाओं का लाभ पहुंचाया गया है। इनमें आरटीए के 309, प्रेग्नेंसी 260, जहर सेवन के 64, सुसाइड अटेम्प्ट के 3, एनिमल बाइट 25 एवं सर्दी,खांसी, चेस्ट पेन, बुखार, सिर दर्द, उल्टी दस्त, एलर्जी, पीठ दर्द, डायरिया, बर्न व डायबिटिज सहित अन्य बीमारियों के 1147 लाभर्थियों को सेवा दी गई है। जरूरतमंदों को त्वरित और बेहतर आपातकालीन सेवा देने में संजीवनी की टीम हर मौसम में पूरे समर्पण के साथ तत्परता से कार्य करती है। बात चाहे तेज गर्मी की तपिश या बारिश की हो, 108 की टीम हर स्थिति परिस्थिति के बीच सेवाभावना के साथ जुटी रहती है।
There is no ads to display, Please add some
