रायपुर । मंदिरहसौद पुलिस ने गन्ना बाड़ी के पीछे जुआ खेलते 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 कार, 5 बाइक, नकदी 2 लाख 23 हजार सहित ताशपत्ती जब्त किया है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार कल रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मोहदी रोउ स्थित गन्ना बाड़ी के पीछे बड़ा जुआ का फड़ चल रहा है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी रिंकू शिशोदिया 36 वर्ष सहित अन्य 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 कार, 5 बाइक, नकदी 2 लाख 23 हजार सहित ताशपत्ती जब्त किया है।
There is no ads to display, Please add some
