फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।फिंगेश्वर-राजिम अनुविभाग के एसडीएम धनंजय नेताम ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर गांधी जयंती 02 अक्टूबर के अवसर पर हमारे अनुविभाग में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त दिवस को अनुविभाग के समस्त देशी व विदेशी मदिरा दुकानें पूर्णतः बंद रहेगी। एसडीएम धनंजय नेताम ने शुष्क दिवस में किसी भी अधिकृत व अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण, आधिपत्य, परिवहन, क्रय-विक्रय, भंडारण तथा तस्करी न हो इस पर पूर्ण नियंत्रण रखने तथा शिकायत प्राप्त होने पर सख्ती से कार्यवाही करने आदेशित किया है।
There is no ads to display, Please add some
