फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। समीपस्थ ग्राम सोनेसिली में 32 वर्षीया शिक्षिका कंचन यादव ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों एवं परिजनों कि रिर्पोट पर फिंगेश्वर पुलिस मौके में पहुंचकर शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांचकर रही है। फिंगेश्वर पुलिस थाना के ए.एस.आई. ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। वह महासमुंद में वन विभाग में कार्यरत पति के साथ महासमुंद में रहती थी। जांच अधिकारी ए.एस.आई. खुमान महिलांग ने बताया कि महिला के पति महिला के पिता एवं भाई परिजनों आदि से पूछने पर बताया कि वह रायपुर एवं महासमुंद के मनोरोग विशेषज्ञ के पास इलाज करा रही थी। परिजनों ने इलाज संबंधी पर्ची भी दिखाई। वह अपने पति के साथ महासमुंद में रहती थी। छुट्टी लेकर पति के गांव सोनासिल्ली आई हुई थी। परिजनों सहित आसपास रहने वालों का कहना था कि वह मानसिक असंतुलन के कारण परेशान रहती थी। परिजन इसे आत्महत्या बता रहे है। पुलिस पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद मामले की आगे विवेचना करेगी। परिवार वाले ने अन्य किसी भी प्रकार की आशंका से इंकार किया है।
32 वर्षीया शिक्षिका ने की आत्महत्या, परिवार वाले बता रहे मानसिक असंतुलित के कारण किया आत्महत्या
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
