चंद्रशेखर जायसवाल

 रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। दिनांक 20 सितंबर 2023 दिन बुधवार को ऐतिहासिक 38वें चक्रधर समारोह 2023 के द्वितीय दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम में गार्जियन एण्ड गाईड इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा रायगढ़ के प्रतिभाशाली कला साधक बच्चों ने गार्जियन एण्ड गाईड इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा रायगढ़ के प्राचार्य श्रीमती तृप्ति अग्रवाल ,स्कूल प्रभारी शान्ति महंत के मार्गदर्शन तथा  समूह नृत्य प्रभारी निर्देशिका श्रीमती प्रीति सोनी एवं श्रीमती रोशनी यादव के कुशल नेतृत्व में 

समूह नृत्य( गुजराती लोकनृत्य गरबा) की इंद्रधनुषीय मनमोहक  शानदार मंचीय प्रस्तुति चौथे क्रम में देकर उल्लेखनीय सहभागिता सुनिश्चित की।

गरबा नृत्य की प्रस्तुति से मोहा सबका मन

 चक्रधर समारोह के सांस्कृतिक मंच के चौथे पंक्ति में गुजराती परंपरा संस्कृति को लोकनृत्य गरबा द्वारा समूह नृत्य के रूप में  गार्जियन एण्ड गाईड इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा,रायगढ़ के प्रतिभाशाली बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी ।जिसे देखकर चक्रधर समारोह स्थल नगर निगम ऑडिटोरियम के दर्शक दीर्घा में उपस्थित अपार जन समुदाय  कला पारखियों का तालियों के आशीर्वाद से खूब प्रशंसा और प्रोत्साहन मिला।

चक्रधर समारोह के मंच मेंजिला प्रशासन ने किया पुरस्कार प्रदान

 38वें चक्रधर समारोह 2023  सांस्कृतिक कार्यक्रम अन्तर्गत  समारोह के द्वितीय दिवस गार्जियन एण्ड गाईड इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों द्वारा समूह नृत्य गुजराती लोकनृत्य गरबा की मंचीय प्रस्तुति कर उल्लेखनीय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु गार्जियन एण्ड गाईड इंग्लिश मीडियम स्कूल के समूह नृत्य प्रभारी, निर्देशिका द्वय  श्रीमती प्रीति सोनी एवं श्रीमती रोशनी यादव मैम जी को चक्रधर समारोह के मंच में जिला प्रशासन की ओर स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र स्वरूप पुरस्कार प्रदान किया गया। 

गुजराती लोकनृत्य गरबा समूह नृत्य में  इन बच्चे ने बिखेरी सतरंगी छटा

चक्रधर समारोह 2023 के द्वितीय दिवस आयोजित  सांस्कृतिक कार्यक्रम में गुजराती लोकनृत्य गरबा समूह नृत्य में गार्जियन एण्ड गाईड इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा रायगढ़ के प्रतिभाशाली बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शित की  जिनमें 

एश्वर्या देहुरी,वर्षा सिदार , ट्विंकल गुप्ता,अर्चना मेहर, प्राची मेहर, श्रेया साहू, पलक देवांगन,बबली पधान , चांदनी श्रीवास, आकाश पटेल,अखिल मिरी,सन्नी पासवान,प्रशांत गुप्ता,नंदिनी चौहान,श्रुति प्रधान,प्रगति गुप्ता,रोशन सिंह , मुख्तार अहमद,शुभांजलि प्रजापति,अलीशा साव के नाम शामिल है जिन्होंने चक्रधर समारोह के मंच पर गरबा नृत्य द्वारा सतरंगी छटा बिखेरी।

गुजराती लोकनृत्य गरबा समूह नृत्य की टीम को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

38 वें चक्रधर समारोह के मंच पर द्वितीय दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम में गार्जियन एण्ड गाईड इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा के गुजराती पारंपरिक लोकनृत्य गरबा की समूह नृत्य के रूप मनभावन प्रस्तुति हेतु जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा , प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी  जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के स्टॉफ वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक विवेक कांबले,सहित समस्त स्टॉफ एवं गार्जियन एण्ड गाईड इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा रायगढ़ के समस्त स्टॉफ ने समूह नृत्य प्रभारी एवं समूह नृत्य की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version