फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भाजपा की केन्द्र सरकार ने रेल यात्रा को मजाक बना दिया है कभी भी कोई भी ट्रेन रद्द की जा रही है। यात्री को स्टेशन पहूंचने पर मालूम पड़ रहा है कि जिसमें वह महत्वपूर्ण सफर करने स्टेशन आया है उस ट्रेन को अचानक बिना किसी विशेष कारण रद्द कर दिया गया है। रेलवे ने पिछले एक सप्ताह के अंदर छत्तीसगढ़ से चलाने वाली 40 से अधिक यात्री ट्रेनों को फिर से रदद कर दिया गया तथा 14 लोकल ट्रेनों को भी रेलवे बंद करने का फरमान जारी कर दिया है। जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी ने कहा कि यह रेलवे का जन विरोधी फैसला है। मोदी सरकार लगातार छत्तीसगढ़ की रेल यात्री सुविधाओं को अनदेखा कर रही है। बिना किसी ठोस कारण के यात्री ट्रेनों को रदद करने का सिलसिला मोदी सरकार द्वारा पिछले तीन साल से किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ के नेता रेलवे और मोदी सरकार की मनमानी पर चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि पिछले एक पखवाड़े से डेढ़ दर्जन केन्द्रीय मंत्री, प्रधानमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नडडा, गृहमंत्री अमित शाह सभी छत्तीसगढ़ आए लेकिन किसी भी भाजपा नेता ने छत्तीसगढ़ की बदहाल रेल सुविधा के बारे में एक शब्द भी नहीं बोला। भाजपा को छत्तीसगढ़ के लोगों को वोट चाहिए लेकिन उनकी सुविधा से मतलब नहीं। जिला पंचायत की सभापति मधुबाला रात्रे ने कहा कि मोदी सरकार यात्री रेल और रेल सुविधाओं को बंद करने का षडयंत्र कर रही है देश भर में यात्री रेल और रेल सुविधाओं को बंद करने का षडयंत्र कर रही है यात्री गाड़िया अचानक रदद कर दी जाती है यात्री गाड़ियो घंटो नहीं दो-दो दिन लेट चल रही है। रेलवे को लेकर मोदी सरकार की कार्य प्रणाली से ऐसा प्रतीत हो रहा मोदी सरकार देश की सबसे विश्वसनीय यात्री सुविधा परिवहन के निजीकरण का षडयंत्र रच रही है। मोदी सरकार ने देश की सबसे विश्वसनीय नागरिक परिवहन सुविधा मानी जानी वाली रेल सुविधा को मजाक बनाकर रख दिया है। श्रीमती रात्रे ने कहा कि पहले से आने जाने की तैयारी का ट्रेन का टिकट आरक्षित कराए जनता के साथ धोखा मोदी सरकार कर रही है। बीत 3 साल से अधिक हो चुका है जब ट्रेनों को अचानक स्थगित कर दिया जा रहा है। नेता द्वय रामकृष्ण तिवारी एवं मधुबाला रात्रे ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें रेलवे को नागरिकों की सुविधा के लिए चलाती थी मोदी सरकार कमाने के लिए जनता को लूटने के लिए इस्तेमाल कर रही है। रेलवे जनता को मिलने वाली सारी सुविधाएं बंद कर दिया है।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
