गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी फिंगेश्वर में अध्ययनरत 52 छात्राओं को जो 9 वीं कक्षा में पढ़ रही है, सरस्वती सायकल योजना अन्तर्गत छ.ग. शासन की तरफ से निशुल्क सायकल का वितरण समारोह पूर्वक किया गया। इस अवसर पर छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष रही श्रीमती संतोषी श्रीवास्तव ने कहा कि सायकल मिलने से अब छात्राओं को स्कूल आने में काफी सुविधा होगी। समय पर स्कूल आ सकेंगी, समय के साथ साथ पैदल आने जाने में हो रही दिक्कतों एवं बेवजह के श्रम से भी राहत होगी। श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि योजना न केवल पढ़ाई में सहायक होगी साथ ही आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता बढ़ने से छात्राओं को पढ़ने में मन लगेगा। प्रबंधन समिति की सदस्य श्रीमती अदिति पहाड़िया ने सरकार की इस योजना को बेटी पढ़ाओ-बेटी पढ़ाओ से जोड़कर देखा जाए तो ग्राम्यांचल में सायकल मिलने से छात्रा पढ़ाई का स्तर तेजी से बढ़ा है, छात्राएं 9 वीं पढ़ने से उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा बलवती होती है। शाला की पूर्व वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती शीला श्रीवास्तव ने इस अवसर पर छात्राओं को उत्साहित करते हुए कहा कि यह योजना बेटियों को सशक्कत बनाने उनके सपनों को साकार करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करेगी। इस अवसर पर पार्षद शांति कोसरे, अदिति पहाड़िया, बिना निषाद, गीतू साहू, गुंजा सोनी, भुनेश्वरी साहू सहित सभी शिक्षक एवं काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।
फिंगेश्वर कन्या हायर सेकेण्डरी की 52 छात्राओं को मिली सायकल-छात्राओं को पढ़ाई में होगी सुविधा-अदिति पहाड़िया
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
