तेज रफ्तार बनी काल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार (क्रमांक CG 10 PF 9922) में सवार सभी युवक एक बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रास्ते में कोरबा-चांपा मार्ग पर वाहन की गति इतनी तेज थी कि चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से उतरकर कई बार पलटते हुए क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गाड़ी पूरी तरह लोहे के मलबे में तब्दील हो गई। राहुल राय और विराट अग्रवाल दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, वही दो अन्य युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वाहन के भीतर फंसे घायलों और शवों को निकालने के लिए टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।
उरगा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि हादसे का मुख्य कारण वाहन की अत्यधिक रफ्तार थी। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
There is no ads to display, Please add some


