गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष सतीश यादव एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक सुभाष शर्मा के द्वारा ओम कुमार प्रजापति पिता राकेश प्रजापति मौलीपारा बासीन को सहायक उपकरण श्रवण यंत्र प्रदान किया गया. इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष सतीश यादव ने कहा कि दिव्यांग जनों की सहायता करना समाज की प्रथम जिम्मेदारी है. उन्होंने बताया कि शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है ताकि कोई भी दिव्यांग विद्यार्थी मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे. विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सुभाष शर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सहयोग देना अत्यंत आवश्यक है जिससे वह भी समाज की मुख्य धारा में अपने सपनों को साकार कर सके. उन्होंने आगे बताया कि ओम कुमार प्रजापति जन्म से ही सुनने में कठिनाई का सामना कर रहे थे इससे उन्हें बोलने में असमर्थता के साथ दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा था. श्रवण यंत्र मिलने पर उन्हें सुनने में सहूलियत होगी और वे शिक्षा की मुख्य धारा से और बेहतर तरीके से जुड़ सकेंगे. तत्पश्चात विशेष शिक्षक ओम पटेल ने दिव्यांग ओम प्रजापति को शैक्षिक एवं शारीरिक गतिविधि कराया.श्रवण यंत्र मिलने पर ओम कुमार प्रजापति के परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विकासखंड स्रोत कार्यालय का धन्यवाद ज्ञापित किया. इस अवसर पर बी.आर.पी. दिव्या गोस्वामी, विशेष शिक्षक ओम पटेल, व्याख्याता पूरन लाल साहू, दिनेश कुमार साहू, लेखापाल मनीष कुमार देवांगन, चेतन गायकवाड़,नेतराम तारक, लिखम सिन्हा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


