गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 08 के युवा भाजपा कार्यकर्ता मंथिर साहू ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर स्थानीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने अमितेश शुक्ल के फिंगेश्वर प्रवास के दौरान उनके हाथों कांग्रेस का गमछा पहनकर पार्टी में प्रवेश किया।

मंथिर साहू ने कहा कि वे कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया है तथा अब क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे।
ओमकुमार प्रजापति को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष तेजेश यदू ने इसे जनता के बढ़ते विश्वास का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता ओमप्रकाश बंछोर, जिला महामंत्री कमल यदू, मंडल अध्यक्ष तेजेश यदू, हरिशंकर श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी टिकेश साहू, सेक्टर अध्यक्ष मनोज सोनवानी, ब्लॉक कांग्रेस सचिव थनेश्वर बंजारे, चिमनलाल साहू, डोमार ध्रुव, लखन ध्रुव, वासुदेव यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फिंगेश्वर ब्लॉक के 19 विद्यार्थियों का नवोदय विद्यालय में चयन




