गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है कि सत्र 2025-26 में फिंगेश्वर विकासखंड से शासकीय प्राथमिक शाला के 16 एवं अशासकीय प्राथमिक शाला के 03 प्रतिभावान विद्यार्थियों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है. इन विद्यार्थियों की उपलब्धि से पूरे ब्लॉक में हर्ष का माहौल है. जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित विद्यार्थियों के नाम एवं संकुल इस प्रकार है प्रेरणा ध्रुव संकुल जामगांव, कुणाल निषाद गिरिराज साहू कौदकेरा, आदित्य बघेल,दीपेश कंवर परसदाकला, टोकेश्वरी तारक बासीन,तुलेश कुमार साहू तरीघाट, भूमिका ध्रुव, युवराज साहू कोपरा,कुशल साहू भसेरा,त्रिशाली ध्रुव अंजलि आडिल,प्राची निर्मलकर बरोंडा,लाकेश कुमार साहू सेंदर, देवांशु कंवर बेलर, सजल कुमार साहू,नागेश रात्रे, यामिनी ध्रुव संकुल केंद्र परसदाजोशी शामिल है.
खड़मा मंडल में जगदीश यादव बने प्रभारी, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार साहू ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि फिंगेश्वर ब्लॉक के 19 विद्यार्थियों का नवोदय विद्यालय में चयन होना अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है. यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत,अनुशासन एवं शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है. उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों में अपार प्रतिभा छुपी हुई होती है. आवश्यकता केवल उन्हें सही दिशा और अवसर देने की होती है. सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वे इसी प्रकार से आगे भी मेहनत करते रहे और अपने माता-पिता, गुरु एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें.
बस्तर में राम नवमी की भव्य तैयारी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का ऐतिहासिक आयोजन

इन सभी विद्यार्थियों के नवोदय विद्यालय में चयन होने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार साहू सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी अनिल ध्रुव, देवेंद्र बहल,विकासखंड स्रोत समन्वयक सुभाष शर्मा, संकुल प्राचार्य, संकुल समन्वयक,व्याख्याता पूरन लाल साहू एवं संस्था के प्रधानपाठक व शिक्षकों ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी




