राजमन कश्यप
नारायणपुर(गंगा प्रकाश)। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन ने जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और मांगें गंभीरता से सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर तत्परता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीणों ने रोजगार, निर्माण कार्य, राजस्व, विद्युत, सड़क, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याएं कलेक्टर के समक्ष रखीं। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया तथा आवेदकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
उर्वरक विक्रेताओं पर प्रशासन सख्त, औचक निरीक्षण कर की जा रही कार्यवाही
इस दौरान संगीता यादव ने श्रम भुगतान एवं पुनः कार्य पर रखने, ग्राम पंचायत टिमनार के सरपंच ने निर्माण कार्यों की स्वीकृति, मोटूराम सलाम ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, श्रीमती बृजबाई निषाद ने राजस्व रिकॉर्ड में त्रुटि सुधार एवं जांच, ग्राम पंचायत बेलगांव एवं कुंदला के जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्यों की स्वीकृति, तथा ओरछाकोडी के ग्रामीणों ने विद्युत कनेक्शन, सड़क एवं आंगनबाड़ी भवन निर्माण की मांग प्रस्तुत की।

इसी प्रकार विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण, ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, स्कूल भवन स्वीकृति, पट्टा वितरण, छात्रावास तक सड़क निर्माण, फर्जी निर्माण कार्यों की जांच, अधूरे उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पूर्ण कराने तथा नल-जल योजना के लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने संबंधी मांगें भी रखी गईं।
बंदूक के साये से किताबों तक पहुंचा मरकाबेड़ा — अबूझमाड़ के बच्चों के लिए खुला शिक्षा का नया द्वार
कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन ने सभी आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।

There is no ads to display, Please add some


