गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड के ग्राम लोहरसी के शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं सरकारी पटवारी कर्यालय के पास सड़क किनारे नाली में मलबा और गंदगी जमा होने से गंदा पानी जाम हो गया था, जिससे आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। राहगीर भी बड़े वाहन को साइड देते-देते नाली मे जा गिरते थे, स्थानीय लोगों द्वारा कई बार सूचना देने के बाद भी सफाई नहीं कराए जाने पर गांव के ही युवक नूतन साहू ने स्वयं आगे आकर श्रमदान करते हुए अकेले नाली की सफाई शुरू कर दी।

युवक नूतन साहू ने फावड़े की मदद से नाली में जमा कचरा और मलबा निकालकर पानी की निकासी सुचारु की। लंबे समय से जाम नाली के कारण बदबू, और गंदगी फैल रही थी, जिससे बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ था। सफाई के बाद नाली का गंदा पानी बहने लगा और आसपास के लोगों ने राहत महसूस की।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में कनाडा दौरे पर रवाना हुए सतीश थौरानी-अरेन्द्र पहाडि़या
स्थानीय नागरिकों ने युवक के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि प्रशासन समय पर ध्यान देता तो लोगों को इस समस्या से नहीं जूझना पड़ता। युवक का यह प्रयास अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है तथा लोग उसकी सामाजिक सोच और मेहनत की सराहना कर रहे हैं।

चर्चा का विषय मौके पर, क्या जिम्मेदार अपने कर्तव्यों को भूल बैठे हैं ? सूचना देने के बाद भी जब नाली की सफाई नहीं हुई, तब एक युवक ने खुद श्रमदान कर जाम नाली को साफ किया।
स्मार्ट मीटर से आम आदमी परेशान, खपत से ज्यादा का मिल रहा बिजली बिल-योगेश साहू
युवक नूतन साहू के इस प्रयास से गंदे पानी की निकासी हुई और क्षेत्रवासियों को राहत मिली। वहीं जिम्मेदारों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।





