गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।देश के लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़े नीट (NEET) परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर देश भर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश में जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रमीज राजा जिला महामंत्री राजेश साहू, छगन यादव और शहर अध्यक्ष प्रेम सोनवानी ने एक स्थानीय विश्राम गृह में आक्रामक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई।

इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली पर तीखे प्रहार किए। नेताओं ने साफ किया कि जब देश के युवा नेता राहुल गांधी ने राजस्थान के कोटा से छात्रों के हक में इस आंदोलन की शुरुआत की थी,तभी से कांग्रेस ने यह संकल्प ले लिया था कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली इस सरकार को ईंट से ईंट बजा दी जाएगी।
ग्रामसभा तिथि बदलने की मांग, कलेक्टर के नाम जनपद सीईओ को सौंपा ज्ञापन
राहुल गांधी के ‘कोटा आंदोलन’ का दिया हवाला
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस के मुख्य पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के कोचिंग हब ‘कोटा’ से जिस आंदोलन की शुरुआत की थी, आज वह देशव्यापी जन-आंदोलन बन चुका है। कोटा में छात्रों की पीड़ा को सुनकर राहुल गांधी ने जो आवाज उठाई थी, आज गरियाबंद का एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता उस आवाज को बुलंद करने सड़क पर उतर चुका है।

वही प्रेस वार्ता में आए पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं,जिससे होनहार और गरीब बच्चों की मेहनत पर पानी फिर रहा है।कांग्रेस ने मांग की है कि इस पूरे महाघोटाले की निष्पक्ष जांच सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) की निगरानी में हो और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले।
मुख्यमंत्री के इंतजार में खाली हुआ पंडाल, 600 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों के कार्यक्रम से पहले लौटे जनता
इस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि छात्रों को तुरंत न्याय नहीं मिला और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता नहीं लाई गई, तो गरियाबंद जिला कांग्रेस उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।





