जिला अस्पताल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, एजेंसी को लिखा पत्र; कहा— अस्पताल की छवि हो रही थी धूमिल
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला अस्पताल गरियाबंद के पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में ड्यूटी के दौरान कथित आपत्तिजनक हरकत का मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एक महिला की शिकायत के आधार पर गठित जांच समिति ने सीसीटीवी फुटेज और संबंधित पक्षों के बयान की जांच की, जिसके बाद आरोपों की पुष्टि होने पर सफाई सुपरवाइजर के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, 20 जून 2026 की रात लगभग 10:15 बजे एनआरसी में भर्ती एक बच्चे की मां ने शिकायत की कि सफाई सुपरवाइजर डोगेंद्र कुमार पटेल एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थे। शिकायत मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में जांच समिति गठित कर मामले की जांच शुरू की।
1.99 लाख की मरम्मत या सिर्फ कागजी खेल? कोसमकानी की दो पुलियों ने खोल दी विकास कार्यों की परतें
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज एवं शिकायतकर्ता के बयान का परीक्षण किया गया। जांच प्रतिवेदन के आधार पर अस्पताल प्रशासन ने माना कि संबंधित कर्मचारी का आचरण अस्पताल की गरिमा और अनुशासन के अनुरूप नहीं था तथा इससे अस्पताल की छवि धूमिल हो रही थी।

नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ बोला हमला
इसी आधार पर सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने 25 जून 2026 को परफेक्ट सिक्योरिटी सर्विस, कोरबा को पत्र जारी कर सफाई सुपरवाइजर डोगेंद्र कुमार पटेल के विरुद्ध आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एजेंसी को अपने कर्मचारियों पर नियमित और कड़ी निगरानी रखने की हिदायत भी दी गई है।





