अरविन्द तिवारी
जांजगीर चांपा (गंगा प्रकाश)। महिला एवं नाबालिक बालिका संबंधी अपराधों में लगातार प्रभावी कार्यवाही करने की कड़ी मेंं नाबालिक बालिका से दुष्कर्म करने के आरोपी को नैला पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में पुलिस विभाग से मिली जानकारी अनुसार चौकी नैला क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने गत छह नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि चार नवंबर को आरोपी रामचन्द्र कश्यप पीड़िता को डरा धमकाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया एवं किसी को कुछ बताओगी तो तुम्हे एवं तुम्हारे परिवार को जान से मार दूॅगा कहकर धमकी दिया था। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी रामचंद्र कश्यप के विरूद्ध चौकी नैला थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 804/2022 धारा 376 भादवि 4, 6 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण नाबालिक बालिका की अपराध से सम्बंधित होने एवं मामले की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपी रामचन्द्र कश्यप को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी रामचन्द्र कश्यप उम्र 35 वर्ष निवासी खैरा चौकी नैला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक आर०एन० कुजूर , सउनि सियाराम यादव , प्रधान आरक्षक राजकुमार चन्द्रा , आरक्षक भूषण राठौर , महेश राठौर , मिलन राठौर का महत्त्वपुर्ण योगदान रहा।
There is no ads to display, Please add some


