छुरा (गंगा प्रकाश)। शहर में चोरी की वारदातें अब उन जगहों तक पहुंच गई हैं, जहां लोग अंतिम संस्कार के बाद कुछ पल सुकून और शांति के लिए जाते हैं। वार्ड क्रमांक 10 स्थित मुक्तिधाम के कमरे को चोरों ने निशाना बनाया। आधी रात ताला तोड़कर करीब 500 फीट केबल वायर चोरी कर लिया गया। मामले की जांच में जुटी छुरा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया है, जबकि उसका साथी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

मामला 15 अगस्त की रात करीब 12 बजे का बताया जा रहा है। मुक्तिधाम के अंदर बने कमरे में रखे 5 नग बोर लाइन के केबल वायर पर चोरों की नजर पड़ी। आरोपी ने कमरे का ताला तोड़ा और करीब 500 फीट वायर लेकर फरार हो गया। घटना का पता चलने के बाद 27 अगस्त को थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों को होरा का सलाम, मेजर ध्यानचंद को किया नमन
शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना ने पुलिस को आरोपी तक पहुंचा दिया। पुलिस के संदेह के घेरे में आए मान्टू ध्रुव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।

कुछ वायर जला दिए, बाकी सीढ़ी के नीचे छिपाया
पुलिस के मुताबिक चोरी के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए कुछ केबल वायर को आग के हवाले कर दिया, जबकि बचे हुए वायर को अपने घर में सीढ़ी के नीचे छिपाकर रख दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर केबल वायर बरामद कर लिया। घटना में इस्तेमाल लोहे की वस्तु भी जब्त की गई है।
राखी के साथ भाई की सुरक्षा का वादा, हेलमेट बना रक्षा कवच
पुलिस ने मान्टू ध्रुव पिता गब्बर ध्रुव (30) निवासी पलौद, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर, स्थायी पता गादीकोट छुरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 303(1), 331(4) और 112(1) के तहत कार्रवाई की गई है।
फरार साथी की तलाश जारी: पुलिस अब वारदात में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।





