एंजल एंग्लो हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों ने साझा की खुशियां, शिक्षकों के योगदान को किया याद
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। एंजल एंग्लो हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में ज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती तथा महान शिक्षाविद एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
समारोह में विद्यालय परिवार ने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण के साथ जीवन में सही दिशा चुनने की प्रेरणा भी देते हैं। शिक्षक के मार्गदर्शन से विद्यार्थी बेहतर इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनने की ओर अग्रसर होते हैं।
👉 जरूर पढ़ें – CG NEWS : सर्च वारंट के तहत वन विभाग की कार्रवाई, 14 नग सागौन चिरान बरामद
विद्यालय के प्राचार्य स्टेफर्ड बर्न्स ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र, सोच और व्यक्तित्व का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार एवं जीवन मूल्यों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उप प्राचार्य अनिता पींगे ने कहा कि शिक्षक-विद्यार्थी का रिश्ता विश्वास, स्नेह और मार्गदर्शन पर आधारित होता है। शिक्षक विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
👉 जरूर पढ़ें – CG NEWS:बोड़राबांधा में विकास का बिगुल, विधायक रोहित साहू ने खोला सौगातों का पिटारा
शिक्षिका गुरनूर कुकरेजा ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही शिक्षक के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। वहीं शिक्षिका प्राची कुटारे ने शिक्षक दिवस को गुरु के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर बताया।

विद्यार्थियों में बांटी गई मिठाइयां
पूजा-अर्चना के बाद विद्यार्थियों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया। बच्चों ने उत्साह के साथ शिक्षक दिवस की खुशियां साझा कीं। इस दौरान पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा।
कार्यक्रम में प्राचार्य स्टेफर्ड बर्न्स, उप प्राचार्य अनिता पींगे, महेंद्र सिंह, गेरार्ड बर्न्स, चमन लाल साहू, निलेश त्रिपाठी, रोजवेल बस, संतोष निराला, गुरनूर कुकरेजा, अरुंधती शर्मा, उमा गोस्वामी, दामेश्वरी साहू, चिराग नेताम, चुलेश्वरी ध्रुव, प्राची कुटारे, शाहजहां खान, सत्यम नवलेकर, छबिली साहू, मनीषा सिन्हा, रुपेश सिन्हा, शोभा रानी साहू, नेहा लोन्हारे, खिलेश्वरी पटेल, चित्रसेन साहू एवं विष्णु साहू सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।





