रितेश पटेल
केशकाल (गंगा प्रकाश):– भारत सरकार गृह मंत्रालय के आदेशानुसार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन करते हुए जनता को आवश्यक सामग्री का वितरण के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में गुरुवार को सीआरपीएफ 188वीं बटालियन के कमांडेंट भवेश कुमार चौधरी के निर्देशन में द्वितीय कमान अधिकारी एस.ए. रोजन जिमिक के नेतृत्व में बी/188वीं वाहिनी के द्वारा ग्राम पंचायत गढधनौरा के अन्तर्गत ग्राम सरगीपाल, बटराली, गढधनौरा में जाकर सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को दैनिक उपयोग की सामग्री का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी 188वीं वाहिनी एस.ए. रोजन जिमिक ने आम जनता को संदेश दिया गया कि सीआरपीएफ के जवान आप सभी की सुरक्षा के लिए है तथा आपकी मदद के लिए हमेशा तत्पर है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों और जवानों के बीच परस्पर विश्वास एवं बन्धुत्व की भावना को आगे बढाना है, जो उम्मीद के मुताबिक पूरा हो रहा है तथा क्षेत्र के लोगों में सीआरपीएफ के प्रति विश्वास की भावना जागृत हो रही है। सभी ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं गाँव को स्वच्छ रखने की सलाह दी गयी। साथ ही साथ गाँव के युवा छात्रों को बल में भर्ती होने हेतु भर्ती प्रक्रिया के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी ।
उक्त कार्यक्रम में सीआरपीएफ बी/188वीं वाहिनी के समवाय अधिकारी गुफरान अहमद सहा.कमा. निरीक्षक नारायण सिंह एवं समवाय के अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों का विशेष योगदान रहा। इस दौरान मुख्य रूप से ग्राम पंचायत गढधनौरा की सरपंच मीना कुमेटी एवं बडी संख्या ग्रामीण महिलाएं, पुरूष एवं बच्चे उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


