गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर प्रभात मलिक ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के एक प्रकरण में मृतक के परिजन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजिम तहसील के ग्राम पितईबंद निवासी 45 वर्षीय देवनाथ सोनवानी की 16 जुलाई 2022 को महानदी एनीकट में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन उनकी पत्नि श्रीमती मीना सोनवानी को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी गई है।
There is no ads to display, Please add some


