● आरोपी से 15 लीटर महुआ शराब कीमती 1500 रुपये किया गया जप्त
गोलू कैवर्त
बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के निर्देशन में थाना कसडोल पुलिस द्वारा निरीक्षक रघुवीर सिंह के नेतृत्व में शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 18.11.2022 को थाना कसडोल की पुलिस टीम द्वारा ग्राम छेछर में दबिश देकर अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने वाले 01 शराब कोचिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से कुल 15 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना कसडोल में अपराध क्र.987/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेजा गया
आरोपी- चंद्रमणी केवट पिता परदेसी केवट उम्र 33 साल ग्राम छेछर थाना कसडोल
There is no ads to display, Please add some


