गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2023 के तहत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-54 राजिम के 274 मतदान केन्द्रों तथा 55 बिन्द्रानवागढ़ के 299 मतदान केन्द्र में मतदाता सूची का प्रकाशन विगत 09 नवम्बर को किया गया है। उक्त कार्यक्रम के तहत 8 दिसम्बर तक मतदान केन्द्र में दावा आपत्ति प्राप्त किये जायेंगे। कार्यक्रम की समीक्षा हेतु जिला गरियाबंद के लिए रायपुर संभाग के उपायुक्त श्रीमती ज्योति सिंह को रोल आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार वे 2 दिसम्बर को गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे, साथ ही अपरान्ह 1 बजे से दोपहर 2 बजे तक आम नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट मुलाकात करेंगे। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी टी.आर. देवांगन ने दी है।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



