शिवकुमार यादव
जशपुर (गंगा प्रकाश)। शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सरकार अच्छा प्रयास कर रहा हैँ। कोरोना काल मे पढाई तुंहर द्वार, मोहल्ला कक्षा यह कार्य शिक्षकों से करके शिक्षा क्षेत्रों मे उल्लेखनीय कार्य किया, और वर्तमान में पालकों और शाला विकास समिति को बच्चों को घर मे पढाने को जागरूक करने के लिए पालकों, शाला विकास समिति के सदस्यों को 29 और 30 नवम्बर को प्रशिक्षण करवा रही है.। चूंकि अधिकांश शिक्षकों का भी यही कहना है पालक बच्चों को घर पर ध्यान नही देते।
सरकार के इसी उद्देश्य को पुरा करने के लिए पाठक्षेत्र के शिक्षक अपनी कोशिश मे लगे है, नया तहसील सन्ना में झरना, पेडों की हरियाली और ठंड से खुबसूरत नजारा की खुबसूरती हेतू ख्याति पाया है किन्तु यही दुर्गम और वन इसके लिए अभिशाप भी है, इस क्षेत्र मे 40% शाला मे एकल शिक्षक हैं। इन्हीं पहाड़ी वादियों मे प्राथमिक शाला लोरो तहसील सन्ना के नन्हे मुन्हे बच्चों ने मुक अभिनय के द्वारा अपने माता पिता को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। सहायक शिक्षक रामकुमार तिवारी (प्रभारी प्रधान पाठक) और सतीश कुमार भगत ने बच्चों को मुक अभिनय का प्रशिक्षण दिया जिसे बच्चों ने शाला समिति के प्रशिक्षण में अपने पालकों को दिखाया और इस अभिनय का विषय को दोनो शिक्षक विस्तार पूर्वक बता भी रहे थे। सहायक शिक्षक श्री तिवारी ने बताया चित्रों की अपेक्षा अभिनय से पालक अधिक समझकर अपने बच्चों पर शिक्षा के प्रति ध्यान देंगे।
There is no ads to display, Please add some


