करन अजगल्ले
सक्ती (गंगा प्रकाश)।- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व जिला संगठन प्रभारी अर्जुन तिवारी,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी हसौद अध्यक्ष कुशल कश्यप के नेतृत्व में ग्राम पिहरीद के पोलिंग बुथ 237,238,239,240 के बुथ कमेटी का बैठक लिया गया,
बैठक को सम्बोधित करते हुये युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू ने कहा कि भूपेश सरकार लगातार किसानो के लिए काम कर रही है छत्तीसगढ़ का किसान उन्नति और प्रगति की ओर बढ़ रहा क्योंकि कांग्रेस सरकार द्वारा किसानो के धान को 2640 प्रति क्विंटल के हिसाब धान खरीदा जा रहा है,सरकार द्वारा गोबर 2 रूपये किलो और गौमुत्र 4 रूपये प्रति लीटर खरीदने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार आया है और गांव के लोगो को रोजगार मिला है,
वही ब्लाक अध्यक्ष कुशल कश्यप ने कहा जैजैपुर विधान जीतने के बुथ कमेटी को मजबूत करना अवश्यक है संगठन के माध्यम से ही चुनाव जीता जा सकता जा है तथा कांग्रेस सरकार के जनकल्याणकारी योजना का बुथ स्तर पर प्रचार प्रसार कर योजनाओ का लाभ हितग्राहीओ को दिलाना कांग्रेस कर्याकर्ताओं का कर्तव्य है।
इस अवसर में प्रदीप निराला,संतोष साहू,गणेश माझी,गेस कुमार जाटवर,अनुज बंजारे,अशोक डहरिया,गोबर्धन कुर्रे,रामकुमार चन्द्रा,शत्रुघन डहरिया गुंजा जाटवर,लक्ष्मी डहरिया,पार्वती लहरे,सुनिता डहरिया,ललिता डहरिया,किरित राम साहू,लखन चन्द्रा,धनेश्वरी जाटवर,गया राम कुर्रे,सहीत बड़ी संख्या बुथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


