केशकाल (गंगा प्रकाश):- राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर इन दिनों सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे सिंगनपुर पेट्रोल पंप के सामने ट्रक और बाइक के बीच आमने सामने भिड़ंत हो गई थी। जिसमें ट्रक अनियंत्रित होकर खेत मे जाकर पलट गई। वहीं मोटरसाइकिल के भी परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं पीछे बैठे उसके पिताजी गम्भीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें केशकाल अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के पश्चात हायर सेंटर रेफर किया गया। हालांकि ट्रक चालक को मामूली चोटें आई है।
जानकारी देते हुए केशकाल थाना प्रभारी विनोद साहू ने बताया कि बाइक सवार पिता-पुत्र अपनी मोटरसाइकिल में केशकाल से कोंडागांव की ओर जा रहे थे। तभी उन्होंने अचानक पेट्रोल पंप की ओर मुड़ गए, जिन्हें जगदलपुर की ओर से लोहा गिट्टी लोड कर के आ रही ट्रक ने जबरदस्त ठोकर मार दी है। इस घटना में बाइक चालक सगऊ राम की मौके पर ही मौत हो गई है तथा उसके पिता फूलसिंह निवासी ग्राम राँधा गम्भीर रूप से घायल हैं। इस घटना में ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गई है जिसके कारण ट्रक चालक को भी मामूली चोटें आई है। फिलहाल केशकाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। घायलों को अस्पताल भेज कर आवागमन बहाल कर दिया गया है।
There is no ads to display, Please add some


