दर्रीपारा (गंगा प्रकाश)। मंगलवार को भूतेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में गरियाबंद जिला मनरेगा मेट कर्मचारी कल्याण संघ की द्वितीय बैठक आहूत की गई। जिसमें संघ के कल्याण हेतु विभिन्न विषय पर चर्चा की गई। रोजगार सहायकों के रिक्त पदों पर भर्ती में प्राथमिकता,मेट भर्ती पर रोक , मेट राशि को मजदूरों के साथ भुगतान करने जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर गरियाबंद जिला मेट संघ के अध्यक्ष परमेश्वर साहू, उपाध्यक्ष सोहन शर्मा,सचिव टिकेश्वर यादव, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद शर्मा, मीडिया प्रभारी युगल सोनी, पन्नू नेताम सदस्यगण भजन लाल यादव,अमरू मरकाम, रितिक डोंगरे ,खगेश्वर बघेल, जितेंद्र पटेल, टोमेश्वर साहू महिला सदस्य श्रीमती मुक्ता पटेल,लता सोनी,अनीता साहू,मेनका यादव आदि उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


