गोलू कैवर्त ब्यूरो चीफ
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील बंजारे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भेंट मुलाकात कार्यक्रम सुनिश्चित की है जिसमें जिले वासियों को विकास कार्यों की काफी उम्मीदें है बलौदाबाजार जिले वासियों को मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शासकीय मेडिकल कॉलेज, शासकीय बी एड, डी एड, कॉलेज ,सैनिक विद्यालय, बलौदाबाजार में ग्रामीण थाना, वही ग्राम पंचायत लाहोद एवं अहिल्दा को नगर पंचायत की दर्ज देने। तथा लवन नगर में आईटीआई एवं बाईपास की सौगात ले लिए नगरवासी बहुत बरसों से सपना संजोए हुए बैठे हैं। तो वही अनुसूचित जाति वर्ग की 16 % आरक्षण को घटाकर 13 %किया गया जिसको लगातार अनुसूचित जाति वर्ग के लोग 16% बढ़ोतरी करने की मांग तथा बलौदाबाजार भाटापारा जिला के नामकरण संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी के नामकरण करने की मांग लगातार करते आ रहे हैं। यदि इन विकास कार्यों व मांगों की उपेक्षा मुख्यमंत्री करते हैं तो आगामी 2023 विधानसभा चुनाव में जनता सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हुई है।
There is no ads to display, Please add some


