गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गरियाबंद द्वारा माह फरवरी, 2023 में जिला स्तरीय रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। उक्त रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी प्रतिष्ठानों/फर्मों से प्राप्त रिक्तियों की पूर्ति की कार्यवाही की जायेगी। निजी प्रतिष्ठानों/फर्मों से अपील है कि संस्थान में उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी जैसे-प्रतिष्ठान का नाम, पता, सम्पर्क नंबर, रिक्त पद का नाम, रिक्ति की संख्या, निर्धारित योग्यता/आयु, वांछित अनुभव, कार्य का स्थान, मासिक वेतन संबंधी विवरण सहित इमेल एम्लाईमेंटएक्सचेंज डाॅट गरियाबंद एटदरेट जीमेल डाॅट काॅम (मउचसवलउमदजमगबींदहण्हंतपंइंदक/हउंपसण्बवउ) से या सीधे जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गरियाबंद (छ.ग.) में डाक द्वारा 07 फरवरी 2023 तक उपलब्ध करा सकते है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार प्रस्तावित रोजगार मेला में प्राप्त रिक्तियों को शामिल किया जा सके एवं बेरोजगार आवेदको को रोजगार के अवसर प्रदान कराया जा सके। रोजगार मेला की निर्धारित तिथि एवं स्थान की सूचना पृथक से दी जायेगी।
There is no ads to display, Please add some


