पुलिस ने मौके पर जाते ही की त्वरित कार्यवाही
भाटापारा (गंगा प्रकाश)। नगर पंचायत बोदरी के अंतर्गत चकरभाठा मेन मार्केट में 26 जनवरी को डीजे बजाते हुए दो गुट आपस में आमने-सामने होकर एक साथ किसी बात को लेकर भिड़ गए ।दरअसल गुरुवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर नगर पंचायत बोदरी के हनुमान मंदिर के पास लड़ाई झगड़ा हुआ जिसमें पुलिस कार्रवाई की और दोनों न समूह के कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डीजे बजा कर एक दूसरे के उकसाने वाले दोनों समूह आपस में भिड़े तब पुलिस ने की जवाबी कारवाई । जिसके तहत दोनों डीजे की गाड़ियों को थाने के अंदर लाकर खड़ा कर दिया है और मामले की विवेचना की शुरुआत की आज पूरे दिन डीजे में शामिल दोषियों की खोजबीन काफी जोरों शोरों से पुलिस वालों के दौरान की गई।
देखने वाली बात यह है कि इंस्टाग्राम के दो ग्रुप डीजे के दौरान आमने-सामने आए और इसी कुछ बातों को लेकर आपस में विवाद हो गया जिससे देखते ही देखते मामला गंभीर रूप से बढ़ गया जिससे पुलिस को मजबूरन जुलूस रोक के डीजे को बंद करा कर थाने में खड़ा करना पड़ा अब देखना यह है कि इस इस बात पर आगे की क्या कार्यवाही होती है वह हम आपको कल के प्रकाशन में बताएंगे।
There is no ads to display, Please add some


