बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। मुख्य चिकित्साधिकारी बलौदाबाजार डॉ एम पी महिश्वर और जिले के टीम के मार्ग दर्शन में खंड चिकित्सा अधिकारी कसडोल डॉ ए एस चौहान के कुशल नेतृत्व में कसडोल विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल का साफ सफाई एवं स्वच्छता में 74 वां गणतंत्र दिवस अवसर पर राज्य स्तर में स्थान बनाने में सफलता प्राप्त किये हैं इसके अलावा कसडोल विकास खंड के 22 अस्पताल राज्य स्तर के लिए चयन हुए है।जो वाकई में गर्व का विषय है, इस सम्बंध में बी एम डॉ अंजान सिंह चौहान ने वरिष्ठ पत्रकार गोलू कैवर्त से चर्चा करते हुए बताया कि सभी का मेहनत ,लगनशीलता एवं जिला मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी का निरंतर कुशल मार्गदर्शन के चलते 74वां गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व के मौके पर स्वच्छता एवं साफ सफाई के मामले में राज्य स्तर पर स्थान प्राप्त हुआ है जो हम सभी बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।श्री चौहान ने आगे यह भी कहा कि निरन्तर आगे भी लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर रूप से उपलब्ध हो इसके लिए सदैव समर्पण भाव से काम कर रहे हैं और लगातार करते रहेंगे।उक्त उपलब्धि में सभी वर्गों का विशेष योगदान तो है ही साथ ही लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मीडिया का भी सराहनीय योगदान है जो लगतार समय समय पर अस्पताल की सुविधाएं एवं उपलब्धियों को जनता के बीच पेश करते हुए जागरूकता का सकारात्मक संदेश देते हैं।श्री चौहान ने उपलब्धि हासिल होने पर सभी का हार्दिक रुप से धन्यवाद, आभार जताते हुए भविष्य में भी सभी का सार्थक सहयोग एवं भरोसा का अपील किये।
There is no ads to display, Please add some


