दसपुर (गंगा प्रकाश)। ग्राम बेवरती में 3 फरवरी से दो दिवसीय वार्षिक मेला का आयोजन किया जाएगा मेले में आसपास के देवी देवता व ग्रामीण शामिल होंगे। 3 फरवरी को रात्रि में 10ः00 बजे से मनोरंजन के लिए छत्तीसगढ़ी लोक संस्था संगी के मया ग्राम चैन गंज (गुंडरदेही) जिला बालोद की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए संस्था के संचालक राकेश साहू व लोक गायिका भगवती साहू ने चर्चा में बताया कि संगी के मया कार्यक्रम में 36 कलाकार प्रस्तुति देंगे। जिसमें विशेष रूप से 13 लड़की 10 डांसर व 3 गायिका भी उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामवासी जुटे हुए हैं यह जानकारी ग्राम पटेल सीताराम, ईश्वर लाल साहू व सांता कुंजाम ने दी।
There is no ads to display, Please add some

