गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष 2023 में राजिम माघी पुन्नी मेला 5 फरवरी 2023 माघ पूर्णिमा से 18 फरवरी 2023 महाशिवरात्रि तक आयोजित किया गया है। मेला के सुव्यवस्थित संचालन हेतु कलेक्टर प्रभात मलिक ने राजिम माघी पुन्नी मेला अवधि तक गरियाबंद जिला में कार्यरत समस्त अधिकारी-कर्मचारियों का अवकाश प्रतिबंधित किया है। कलेक्टर के आदेशानुसार विशेष परिस्थितियों में अवकाश पर स्पष्ट औचित्य प्रतिपादित करने पर अवकाश स्वीकृत की जायेगी।
There is no ads to display, Please add some


