पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत बोले सीख ले कांग्रेस नेतृत्व हमारा काम
रायपुर :- छत्तीसगढ़ के पूर्व लोक निर्माण मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने अटल नगर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के संदर्भ में कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का अधिवेशन अटल नगर में चल रहा है। यह भाजपा शासनकाल में बनाया गया है उन्होंने कहा आज आप भारतीय जनता पार्टी की विकास की सोच,सुंदर सुव्यवस्थित परिकल्पना पर आधारित शहर के अंदर कांग्रेस का अधिवेशन कर रहे हैं यह भारतीय जनता पार्टी की विकासवादी सोच है। रोड,इंफ्रास्ट्रक्चर,मंत्रालय बिल्डिंग से लेकर गार्डन तक,जंगल प्रभारी से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम, लॉ यूनिवर्सिटी तक कैसे बनाया जा सकता है यह भाजपा की डॉ. रमन सिंह की सरकार ने 15 साल में जो एक शहर बसाया है,उसे कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता देखें पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा कि लोग ऐसे ही नहीं कहते हैं कि विकास का पर्याय भाजपा है अटल नगर में कांग्रेस अधिवेशन में आए प्रतिनिधियों का स्वागत है हम आमंत्रित करते हैं कांग्रेस के सम्पूर्ण राष्ट्रीय नेतृत्व को वे भाजपा शासन में बने अटल नगर को देखने आएं जानें कि कैसे एक विकास कार्य संकल्पना से अत्याधुनिक विकास की गाथा लिखी जा सकती है।
There is no ads to display, Please add some


