रायपुर :- मोर आवास मोर अधिकार अभियान के तहत जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास दिलाने भाजपा ने संभाग मुख्यालय में मशाल यात्रा निकाली रायपुर संभाग मुख्यालय में भाजपा एकात्म परिसर से आवासहीन हितग्राहियों की मशाल यात्रा पूर्व मंत्री भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत जिला अध्यक्ष जयंती पटेल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास घेरने निकली मशाल रैली में हजारों की संख्या में प्रधानमंत्रीआवास वंचित महिलाएं व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि 4 साल पहले कांग्रेस सरकार विभिन्न वादे करके सत्ता में आई लेकिन यह सरकार जनता की रोटी और मकान छीनने का कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ के गरीबों के लिए 16 लाख प्रधानमंत्री आवास भेजे लेकिन आप उसे गरीबों तक पहुंचने क्यों नहीं दे रहे हो पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि भूपेश बघेल जी जनता जानना चाहती है कि जन्नत के समान अधिवेशन आप छत्तीसगढ़ की जनता के पैसे खर्च करके कर रहे हो लेकिन गरीब के मकान के लिए आपके पास पैसा नहीं है। यह छत्तीसगढ़ की जनता के साथ धोखा है और अन्याय है। उन्होंने कहा कि आज हम जनता के साथ मशाल लेकर निकले हैं।याद रखें अगर आपने फिर भी गरीबों को मकान नहीं दिए जनता से किए वादे पूरे नहीं किए तो इतिहास गवाह है कि जनता के गुस्से की मशाल से कई सरकारों के हवामहल जल चुके हैं।
There is no ads to display, Please add some


