छुरिया: खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मासूल में दीप महिला संगठन द्वारा आमसभा का आयोजन किया गया , जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव जी उपस्थित हुई,श्रीमती वैष्णव ने महिला समुह द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रंशसा की, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव जी ने कहा कि एक महिला को अगर सशक्त बनाया जाता है तो वे पूरे परिवार को सशक्त बनाने के साथ समाज में भी परिवर्तन लाती है। आने वाले पीढ़ी का भी मार्गदर्शन करती। कार्यक्षेत्र मे महिलाओं की भागीदारी ने लाखों परिवारों को गरीबी से बाहर निकालने और रोजगार पैदा करने में मदद की है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आत्मनिर्भर भारत अभियान महिलाओं को देश के विकास के साथ जोड़ रहा है ,साथ ही कहा कि आज हमारी गांव की मातृ शक्ति सशक्त मजबूत और आत्मनिर्भर बन रही है, मुझे खुशी है कि दीप महिला संगठन मासूल द्वारा काफी अच्छे कार्य किये जा रहे है जो बेहत प्रशंशनीय है, श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि आज हम सबके लिए गर्व की बात है कि एक देश की बेटी भी अंतरिक्ष की यात्रा मे गई थी,आज हमारे देश की बेटी सेना मे व देश की विभिन्न पदो पर अपनी सेवा कर रहे है, मुझे बहुत खुशी है कि आज हमारे गांव मासूल की भी महिला भी आत्मनिर्भर बन रही है।
There is no ads to display, Please add some


