करन अजगल्ले
सक्ती (गंगा प्रकाश)। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी प्रमोद सोनंत पिता फिरतू राम सोनंत उम्र 31 साल साकिन उच्चमिट्टी थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.03.2023 को अपने दोस्त के भाई के शादी में सम्मिलत होने ग्राम परसाडीह से बराती में ग्राम हरेठीखुर्द गये थे जहां करीबन 10:00 बजे रात में बरात का परघनी हेतु गली में जा रहे थे तभी उसी समय ग्राम हरेठीखुर्द के आरोपियों के द्वारा हम बराती वालो के पास आये जो हम लोगों को आगे जाना है तुम लोग अपने परघनी को जल्दी जल्दी आगे बढ़ाओ कहकर गाली गलौच करने लगे तब उन लोगों को समझाया कि आप लोग गाली गलौच मत करो हम लोग आगे बढ़ रहे है तब उक्त चारो एक राय होकर तुम कौन होते हो कहकर जातिगत एवं मा बहन की की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मार डालने की धमकी देते हाथ मुक्के से मारपीट किये है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस अधीक्षक एम आर अहिरे (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गायत्री सिंह के मार्ग दर्शन पर एवं आरोपी को गिरफ्तार कर त्वरित कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त होने अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय चन्द्रपुर / डभरा बी.एस. खुण्टिया के कुशल नेतृत्व में आरोपी दिनेश कुमार साहू पिता स्व. रोहित कुमार साहू उम्र 25 साल 02 मनोज कुमार साहू पिता स्व. रोहित कुमार साहू उम्र 36 साल 03. गुलशन कुमार साहू पिता मोहन लाल साहू उम्र 19 साल सभी साकिनान हरेठीखुर्द थाना हसौद जिला सक्ती (छ.ग.) तलब कर पुछताछ किया गया जो घटना कारित करना स्वीकार करने एवं पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आज दिनांक 12.03.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त मामले की कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय चन्द्रपुर / डभरा श्री बी.एस. खुटिया, उप निरीक्षक नवीन पटेल, सउनि जे०के वर्मा, प्र० आर0 अश्वनी सिदार, प्र०आर० पुरन लाल कैवर्त प्रआर0 अनूप खलखो, बृजमोहन नेताम, विनोद कटकवार, जयपाल कंवर, शिवगोपाल रात्रे, सहदेव यादव, जयप्रकाश गबेल, रणजीत जांगड़े का विशेष योगदान रहा है।
There is no ads to display, Please add some


