संदीप दुबे
भैयाथान (गंगा प्रकाश)- ब्लॉक मुख्यालय के स्थानीय मंगल भवन में महिला एवं बाल विकास के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत रविवार को 108 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। इनमें ओड़गी ब्लॉक के 52 व भैयाथान ब्लॉक के 56 जोड़े शामिल हुए हैं।इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम के मुख्यातिथि भटगांव विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रावेंद्र प्रताप सिंह,संतोष सारथी,नूर आलम,अध्यक्षता दुर्गा सारथी सभापति महिला बाल विकास ने नव जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भटगांव विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है।और यह सभी वर्गों के लिए है,इस योजना से माता पिता के बोझ हल्के होते हैं।तथा सभी खर्च शासन के द्वारा वहन करने के साथ ही विवाह पश्चात भेंट स्वरूप उपहार भी दिया जाता है।
इस कार्यक्रम को सम्बोधित जनपद उपाध्यक्ष विधात्री अखिलेश प्रताप सिंह देव,रावेंद्र प्रताप सिंह,संतोष सारथी ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम का संचालन अभय वर्मा,रज्जाक अंसारी ने किया।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सुमन सिंह,जनपद सदस्य अभय प्रताप सिंह,मंजू गुप्ता,प्रभा गुप्ता,मदनेश्वर साहू, आशीष प्रताप सिंह,शान्तनु सिंह,गोपाल कृष्ण अग्रवाल,विनय पावले, सरपंच फुलबस सिंह,एसडीएम सागर सिंह,जनपद सीईओ विनय गुप्ता,रणवीर साय,तहसीलदार ओपी सिंह,जिला कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रवेस सिंह सिसोदिया,बीईओ फुलसाय मरावी,महिला बाल विकास अधिकारी इमरान अहमद,मीरा कुरील,सचिव आनन्द सिंह,विनय चौबे,जुगेंद्र सोनी सहित काफी संख्या में वर-वधु व ग्रामीण उपस्थित थे।



