गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। दिन शनिवार को पापमोचनी एकादशी एवं भक्त शिरोमणी सन्त माता कर्मा जयंती के शुभअवसर पर ग्राम तांवरबाहरा ग्रामीण साहू समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ कर्मा जयंती मनाया गया । माता की पूजा अर्चना व महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया ।
इस अवसर पर मंथीर साहू जी (प्रमुख सलाहकार तहसील कछार साहू संघ गरियाबंद) के द्वारा माता के जीवनी के बारे में जानकारी दिया की माता जो अपनी भक्ति के वश में भगवान को किया भगवान जगन्नाथ जी स्वयं माता के हाथ से बने खिचड़ी को ग्रहण किया है। समाज के लोगो को संगठित होकर सेवा भाव के साथ नवयुवकों को सामने आने एवं नशा मुक्त जीवन यापन करने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर पुसऊ राम साहू, बंसीराम साहू (अध्यक्ष ग्रामीण साहू समाज) , श्रीराम साहू (उपाध्यक्ष), छबिलाल साहू (कोषाध्यक्ष), लुकेश साहू (सचिव), इंदु बाई (महिला अध्यक्ष), केशव राम साहू (संगठन सचिव जिला साहू संघ गरियाबंद एवं सह संयोजक युवा प्रकोष्ठ तहसील कछार साहू गरियाबंद), तुलेश्वर साहू (अध्यक्ष ग्रामीण युवा प्रकोष्ठ), पोषण साहू (सचिव), परमानंद साहू (सह सचिव) तथा गांव समाज के सभी सदस्यगण उपस्थित रहें ।
There is no ads to display, Please add some


