Author: Bhushan Sethiya

*बीजापुर के स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि, CHC भैरमगढ़ को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र NQAS *भूषण सेठिया/भैरमगढ़/बीजापुर (गंगा प्रकाश ) *वनांचल के अस्पताल ने राष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरकर जिले का नाम किया रोशन* छत्तीसगढ़ के अंदरूनी और वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ गया है। बीजापुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैरमगढ़ को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। राष्ट्रीय स्तर की विशेषज्ञ टीम द्वारा विगत दिनों CHC भैरमगढ़…

Read More

भूषण सेठिया/बीजापुर दिन में 150 और रात में 70 यात्रियों को भोजन, राहत-बचाव में जुटा प्रशासन भैरमगढ़ के समीप नेलसनार क्षेत्र में बाढ़ के कारण नेशनल हाईवे के अवरुद्ध होने से आवागमन प्रभावित हो गया है। मार्ग बंद होने से बड़ी संख्या में यात्री और वाहन चालक रास्ते में फंस गए। ऐसी विपरीत परिस्थिति में जिला प्रशासन ने मानवीय पहल करते हुए फंसे हुए मुसाफिरों के लिए भोजन की व्यवस्था की। प्रशासन द्वारा 26 सितंबर को दिन के समय लगभग 150 लोगों और रात्रि में करीब 70 मुसाफिरों को भोजन उपलब्ध कराया गया। प्रशासन की इस पहल से बाढ़ में…

Read More

भूषण सेठिया /बीजापुर जिला पंचायत सदस्य लछुराम मोड़ियाम द्वारा आज ग्राम पंचायत पातरपारा क्षेत्र का सघन दौरा कर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा व्यवस्था और भवनों की स्थिति बेहद चिंताजनक मिली। कन्या आश्रम पातर पारा की स्थिति दयनीय – कन्या आश्रम पातर पारा के निरीक्षण में पाया गया कि आश्रम में कुल 102 बच्चों की दर्ज संख्या है, जिसमें से मौके पर मात्र 37 बच्चे ही उपस्थित मिले। पूरे आश्रम में केवल 1 शिक्षिका उपस्थित मिलीं। आश्रम भवन पूरी तरह से जर्जर स्थिति में है, जगह-जगह से प्लास्टर उखड़ा हुआ है और तत्काल सुधार…

Read More

भूषण सेठिया /दंतेवाड़ा चीनी की लगातार बढ़ती कीमतों और इसके चलते आम जनता पर पड़ रहे अतिरिक्त आर्थिक बोझ के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी दंतेवाड़ा के अध्यक्ष नेतृत्व में डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा के समक्ष में एक दिवसीय “चीनी सत्याग्रह” आयोजित किया गया।इस दौरान जिलाध्यक्ष शकील रिज़वी ने कहा आज की तारीख में आम जनता के साथ ही महंगाई को लेकर हर कोई परेशान और त्रस्त है. भाजपा की केंद्र और राज्य में सरकार के साथ ही जिला,नगर में भी भाजपा की सरकार है. बावजूद इसके महंगाई कम होने का नाम नहीं…

Read More

इंद्रावती नदी पार ग्राम बोड़गा में प्रधानमंत्री आवास योजना का बड़ा घोटाला भूषण सेठिया /बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने 124 से अधिक गरीब आदिवासी परिवारों की राशि में भ्रष्टाचार कर हड़पने के लगाए आरोप, मकान आज तक नहीं बने विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में कांग्रेस के 7 सदस्यीय जांच दल ने बोड़गा गांव में किया प्रधानमंत्री आवास का मौका-मुआयन भैरमगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत इतामपार के आश्रित ग्राम बोड़गा के निवासियों ने बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी से मुलाकात कर बताया कि गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग 124 से अधिक मकान स्वीकृत हुए…

Read More

मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बीजापुर में जिला कार्यशाला, बनी रणनीति भूषण सेठिया /बीजापुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर भाजपा संगठन ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में सोमवार को अटल सदन, जिला भाजपा कार्यालय बीजापुर में जिला स्तरीय कार्यशाला सह संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में अभियान की रूपरेखा, आगामी गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में…

Read More

भूषण सेठिया /भैरमगढ़/बीजापुर घर है, पट्टा नहीं… सलवा जुडूम के पीड़ित परिवारों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन नगर पालिका परिषद बीजापुर के विभिन्न वार्डों के निवासियों ने मंगलवार को स्थाई राजस्व पट्टा दिलाने की मांग को लेकर नगरपालिका कार्यालय का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बीजापुर को ज्ञापन सौंपकर कहा कि वे दो दशक से बीजापुर शहर में रह रहे हैं लेकिन सरकार नक्सली पीड़ित परिवारों को अब भी घर-बाड़ी का पट्टा नहीं दे रही है। उल्टे समय-समय पर घर खाली करने और घर तोड़ने के नोटिस दिए जा रहे हैं। जिससे नक्सली पीड़ित परिवार मानसिक…

Read More

भूषण सेठिया /बीजापुर छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संचालित साइबर जागृति अभियान के तहत जिला पुलिस बीजापुर द्वारा 30 अगस्त से 05 सितंबर 2026 तक वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को थाना कोतवाली बीजापुर में वरिष्ठ नागरिकों हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना कोतवाली और साइबर सेल की टीम ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी-पिन साझा करने से होने वाली ठगी, बैंकिंग व यूपीआई फ्रॉड, फर्जी केवाईसी, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया फ्रॉड और संदिग्ध लिंक से होने वाले अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।…

Read More

भूषण सेठिया/ भैरमगढ़/बीजापुर (गंगा प्रकाश ) बासागुड़ा पुलिस और डीआरजी की संयुक्त कार्रवाई, पेगड़ापल्ली के जंगल में घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। थाना बासागुड़ा और डीआरजी की संयुक्त टीम ने ग्राम पेगड़ापल्ली के जंगल क्षेत्र में अभियान के दौरान एक नक्सली सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्ति बोगम लखमू, पिता पाण्डू, उम्र 39 वर्ष, निवासी चिन्नागेलूर, थाना तर्रेम को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने प्रतिबंधित भाकपा…

Read More

भैरमगढ़ ब्लॉक के नेलस्नार स्वास्थ्य केंद्र का हाल, जिम्मेदार अधिकारी के गोलमोल जवाब से उठे सवाल एक तरफ जिले में मलेरिया का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ इससे निपटने की जिम्मेदारी संभाल रहे स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है। भैरमगढ़ विकासखंड के नेलस्नार स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को मच्छरदानी तक नसीब नहीं हो रही है। वार्ड में लगे एक भी बेड पर मच्छरदानी नहीं मिली, जबकि यही क्षेत्र मलेरिया के लिहाज से अतिसंवेदनशील माना जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में मच्छरों से बचाव का कोई इंतजाम नहीं है। मरीज पहले से…

Read More