छुरा (गंगा प्रकाश)। आनंदकंद करुणानिधान कृपा सिंधु मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव श्रीरामनवमी महापर्व प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नये उल्लास एवं दिव्यता के साथ मनाने की तैयारी की जा रही है।नगर के चौक चौराहे व मंदिर को तोरण पताकों से सजाया जा रहा है मंदिर के मुख्य द्वार पर स्वागत द्वार लगाया जा रहा है कदली पेड़ की व्यवस्था की जा रही है। गणमान्य नागरिकों को आमंत्रण प्रेषित किया जा रहा है सोसल मीडिया के माध्यम से भी आमंत्रण प्रेषित किया जा रहा है रामनवमी के दिन प्रातः दस बजे से रामनाम संकीर्तन भजन स्तुति वंदना के साथ जन्मोत्सव प्रारंभ होगा मध्यान्ह 12 बजे राम लला का प्राकट्य आतिशबाजी के साथ व विधि विधान से पूजा अर्चना भोग प्रसाद पश्चात मंगल आरती की जायेगी। आरती पश्चात आगन्तुक मानस मंडलियों प्रेम के संदेश मानस परिवार खुड़ियाडीह व प्रज्ञा मानस परिवार सोरिद (खुर्द) द्वारा संगीतमय भजन कीर्तन के साथ रामकथा सत्संग प्रवचन होगा संध्या 5 बजे रामायण की आरती होगी प्रसाद वितरण पश्चात् राम दरबार की शोभायात्रा निकाली जायेगी। मन्मानस प्रचार यज्ञ समिति शिक्षक मानस परिवार, महिला मंडल व युवा धर्म प्रेमी कार्यक्रम की तैयारी जोरशोर से कर रहे है
रामनवमी पर सज रहा नगर एवं मंदिर भजन कथा प्रसाद शोभायात्रा की तैयारी
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology


