करन अजगल्ले
सक्ती(गंगा प्रकाश)। युवा कांग्रेस में निर्वाचित जिला महासचिव एवं ग्राम पंचायत भातमाहूल के सरपंच प्रतिनिधि विजय चंद्रा को कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पण और लगनता को देखते हुए उन्हें एक नई और बड़ी जिम्मेदारी प्राप्त हुई है बता दें कि विजय चंद्रा को इस बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग के सक्ती जिले के जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। विजय चंद्रा नवीन जिला सक्ती के प्रथम जिला अध्यक्ष होंगे जो कि कही न कही बड़ी सौभाग्य की बात हो सकती है।
प्रथम जिला आगमन पर हुआ भव्य स्वागत..
वही बता दे कि नवीन जिला सक्ती के पिछड़ा वर्ग विभाग से प्रथम जिला अध्यक्ष बनकर सक्ती जिले के प्रथम आगमन पर विजय चंद्रा का उनके समर्थकों और कांग्रेस का कार्यकर्ताओ ने उनका भारी जोरो शोरो और आतिशबाजी के साथ हसौद के मिलन चौक में किया ।
विजय चंद्रा ने किया धन्यवाद ज्ञापित…..
नवीन जिला सक्ती के प्रथम जिला अध्यक्ष बनने पर विजय चंद्रा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग प्रदेश अध्यक्ष डॉ चोलेश्वर चंद्राकर को धन्यवाद ज्ञापित किया है और साथ ही उनके समस्त समर्थकों को भी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपने दिए हुए पद की गरिमा को बनाए रखने और पार्टी के प्रति समर्पण की बात कही है।



