गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। जिला कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा बेरोजगारी भत्ता के पात्र हितग्राहियों को कौशल प्रशिक्षण की काउंसलिंग की जा रही है। जिला कौशल विकास की सहायक संचालक ने बताया कि इस संबंध में हितग्राहियों को दूरभाष एवं एसएमएस के माध्यम से सूचना दी जा रही है। जिले में अभी तक 1263 हितग्राही काउंसलिंग में सम्मिलित हुए, जिनका बैच बनाकर चयनित कोर्स में प्रशिक्षण उपरांत उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे। ऐसे पात्र हितग्राही जो काउंसलिंग में सम्मिलित नहीं हुए है, वे कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर के कक्ष क्रमांक 40 जिला कौशल विकास प्राधिकरण गरियाबंद में संपर्क कर सकते हैं।
There is no ads to display, Please add some


