मैनपुर(गंगा प्रकाश)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री राष्ट्र निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 59वी पुण्यतिथि मनाया गया है। पंडित जवाहरलाल नेहरु जी ने गांधी जी के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से भाग लिया एवं देश को आजादी दिलाई। स्वतंत्र भारत की प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में पदस्थ होने के बाद लगभग 17 वर्षों तक अपने सफल कार्यकाल में उन्होंने देश को मजबूत औद्योगिक ढांचा प्रदान किया। वैज्ञानिक रूप से देश को समृद्धि किये सन 1912 में गांधी जी से प्रभावित होकर कांग्रेस से जुड़े थे नेहरू जी पंचशील का सिद्धांत प्रतिपादित किया था ।और 1954 में भारत रत्न से अलंकृत हुए थे, देश की पहली प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू चाचा जी भारत की आजादी के लिए संकल्प लेने वाले लौह पुरुष थे असहयोग आंदोलन सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल होकर देश को आजादी दिलाने में इनकी महती भूमिका थी। आजादी की अथक प्रयास करने वाले चाचा नेहरू के पुण्यतिथि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भोला जगत , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी संगठन महामंत्री नेयाल नेताम, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गुंजेश कपिल,बिंद्रनवागढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष सामंत शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सचिव गजेंद्र यादव ,सोशल मीडिया प्रभारी वीरेंद्र राजपूत, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष उमंग ठाकुर आदि कांग्रेसी शामिल रहे।
There is no ads to display, Please add some


