अंबागढ़ चौकी(गंगा प्रकाश)-28 मई अंतर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत पेंदलकुही जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में ग्राम पंचायत पेंदलकुही व वॉटरएड संस्था द्वारा माहवारी स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम मनाया गया जिसमें ग्राम पंचायत पेंदलकुही के सरपंच श्री टेमन लाल कोमरे,मितानिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,कोटवार,पंच,महिला समूह व किशोरीबालिकायो के साथ साथ समस्त ग्रामीणों के उपस्थिति में माहवारी स्वच्छता जारूकता कार्यक्रम बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत सबसे पहले छत्तीसगढ़ महतारी की सैल चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन करने के बाद वॉटरएड संस्था (टीम)के द्वारा माहवारी स्वच्छता दिवस के उद्देश्य के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया साथ ही मासिक धर्म को लेकर समाज में रूढ़िवादिता व चुप्पी खुलकर बात ना करना तथा माहवारी के दौरान किशोरी बालिकाओं व महिलाओं को स्वच्छ माहवारी अपनाने व माहवारी के दौरान उपयोग किए गए सेनेटरी या कपड़े का उचित निपटान करने तथा स्वास्थ्य स्वच्छता और पोषण पर विशेष ध्यान रखने हेतु प्रेरित किया गया तत्पश्चात उपस्थित जन समूह द्वारा सभी के हाथों में लाल रंग का रिबन बांधकर “लाल रंग हमर अभिमान” व माहवारी स्वच्छता युक्त ग्राम पंचायत बनाने व हर माह के 28 तारिक को रैली निकाल कर महिलाओं व किशोरी बालिकाओं को स्वच्छ माहवारी अपनाने हेतु प्रेरित करने के लिए शपथ लिया गया उसके बाद पूरे जन समुदाय द्वारा “माहवारी स्वच्छता की बात करेंगे सबके साथ” का नारा लगाते हुए गांव में रैली निकाल कर माहवारी स्वच्छता से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया गया रैली समाप्ति के बाद इस विषय को और भी सहज व सरल बनाने के लिए वाटरएड टीम द्वारा माहवारी स्वच्छता गीत गाकर लोगों को प्रेरित किया गया तत्पश्चात सरपंच ग्राम पंचायत पेंदलकुही श्री टेमन लाल कोमरे जी द्वारा उपस्थित सभी किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी पैड वितरण कर हमेशा माहवारी के दौरान स्वच्छ पैड का उपयोग करने व अपने घर की माताओं और बहनों को माहवारी स्वच्छता अपनाने हेतु प्रेरित करने के लिए कहा गया!
माहवारी स्वच्छता युक्त ग्राम पंचायत बनाने के लिए लिया शपथ सरपंच ने बांटे सेनेटरी पैड ,
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



