अंबागढ़ चौकी(गंगा प्रकाश)-मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी पुलिस विभाग द्वारा जिले के प्रथम पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार ( भापुसे ) को पुलिस अधीक्षक कोंडागांव स्थानांतरण पर बिदाई एवं वर्तमान पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह(भापुसे) के स्वागत में मिलिंद रिसोर्ट मेरेगांव अम्बागढ़ चौकी में फेयरवेल एंड वेलकम प्रोग्राम आयोजित की जाकर की गई, आयोजित बिदाई व स्वागत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वाय. अक्षय कुमार ( भापुसे) पुलिस अधीक्षक कोंडागांव, श्रीमती रत्ना सिंह (भापुसे) पुलिस अधीक्षक मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी, विशेष अतिथि जिलाधीश एस. जयवर्धन (IAS), विवेक पांडेय, सेनानी 27 th Bn. ITBP मानपुर, मनीष भाटिया सेनानी 44th BN. मोहला, श्रीमति प्रेमलता मंडावी ADM मोहला, का स्वागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मानपुर मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल) ताजेश्वर दिवान, SDM मोहला हेमेन्द्र भुआर्य, SDM मानपुर अमितनाथ योगी, तहसीलदार अं चौकी मनोज रावटे, तहसीलदार मोहला नम्बर गुप्ता, नायब तहसीलदार सृजल साहू समस्त थाना प्रभारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय व रक्षित केंद्र के समस्त शाखा प्रभारी व अधिकारी कर्मचारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट व माला पहनाकर किया गया। विशेष अतिथियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर सभी ने उनके साथ बिताए पल के अपने अपने अनुभव उद्घृत किये, बिदाई व स्वागत समारोह के परम्परा अनुसार दोनो मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह मोहला मानपुर अं चौकी पुलिस द्वारा भेंट की गई, श्री वाय अक्षय कुमार (भापुसे) ने अपने उद्बोधन में इस जिले में बिताए समय को जीवन का स्वर्णिम व अविस्मरणीय होना व्यक्त किये, उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारी व कर्मचारियों से आग्रह किये कि उनके जगह पर आए नए पुलिस अधीक्षक श्रीमति रत्ना सिंह को पूर्ण सहयोग करें, श्रीमति रत्ना सिंह ने उन्हें आश्वस्त किये की जिस स्तर पर पूर्व में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण व जनकल्याण के कार्य किये गए हैं, वह अनवरत जारी रहेगा,कार्यक्रम के समापन क्रम में मुख्य अतिथि व विशेष अतिथियों ने विशेष आग्रह पर संगीत की घुन पर गीतों को अपना स्वर दिए, बिदाई व स्वागत समारोह आयोजित कर सम्मानित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार एवं समस्त अधिकारी कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किये।
एसपी अक्षय कुमार की विदाई व नए एसपी रत्ना सिंह के स्वागत में जिला पुलिस ने रखा कार्यक्रम
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



