

फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विपणन वर्ष 2023- 24 के लिए खरीफ फसलों के एमएसपी में वृद्धि को मंजूरी मिलने पर भाजपा महिला मोर्चा फिंगेश्वर मंडल की अध्यक्ष पदमा यदु एवं जिला महामंत्री संतोषी श्रीवास्तव ने इस निर्णय का स्वागत किया है उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से किसानों को बड़ी राहत देते हुए कई फसलों पर एमएसपी में इजाफा किया गया है। ये बढ़ोतरी वित्त वर्ष 2023 – 24 खरीफ की फसलों के लिए की गई है मोदी सरकार की ओर से कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसले के मुताबिक तिवरा दाल एमएसपी में ₹400 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है जबकि धान मक्के और मूंगफली की एमएसपी में भी बढ़ोतरी की गई है इसमें किसानों को लाभ होगा और नई फसल के लिए अच्छे दाम मिल पाएंगे भाजपा नेत्री शांति कोसरे, सीमा ठाकुर, मंजू हरित, भुनेश्वरी साहू ने कहा कि सरकार ने खेती बढ़ती हुई को लागत को देखते हुए किसानों की हित में यह बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने 2023-24 लिए उड़द दाल की एमएसपी को ₹350 प्रति क्विंटल बढ़ाकर ₹6950 प्रति क्विंटल कर दिया गया है वही मक्के की एमएसपी को ₹128 प्रति क्विंटल और धान की एमएसपी को एक ₹143 प्रति क्विंटल बढ़ाकर ₹2183 प्रति क्विंटल करने की मंजूरी दी है।
There is no ads to display, Please add some


